Friday, March 13, 2026
Homeचिड़ावानशा मुक्त समाज के संदेश के साथ चिड़ावा में दूध महोत्सव, नववर्ष...

नशा मुक्त समाज के संदेश के साथ चिड़ावा में दूध महोत्सव, नववर्ष 2026 का स्वागत

अंग्रेजी नववर्ष की पूर्व संध्या पर युवा विकास मंच ने किया आयोजन, स्वास्थ्य और संस्कृति पर दिया जोर

चिड़ावा: युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाने और भारतीय संस्कृति के अनुरूप स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंग्रेजी नववर्ष की पूर्व संध्या पर चिड़ावा शहर में दूध महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों ने नववर्ष 2026 का स्वागत सामाजिक संदेश के साथ किया। दूध महोत्सव का आयोजन झुंझुनूं रोड स्थित चुंगी नाका नंबर 3 पर युवा विकास मंच, चिड़ावा की ओर से किया गया। आयोजन के दौरान आयोजकों ने उपस्थित लोगों को नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं दीं और आपसी सद्भाव, सामाजिक समरसता और एकता का संदेश दिया। आयोजन के दौरान दूध वितरण किया गया और नववर्ष की सकारात्मक एवं स्वास्थ्यवर्धक शुरुआत का आह्वान किया गया। आयोजकों ने कहा कि दूध जैसे पोषक पेय के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सकती है और युवाओं को नशे से दूर रखने में ऐसे आयोजनों की अहम भूमिका होती है। कार्यक्रम में संरक्षक संजय नुनिया, कृष्ण स्वामी, अमित लाटा, प्रदीप नेहरा (लोहिया स्कूल), संदीप सैनी, कपिल कटेवा (काशी), विजय मिल, विजेंद्र सैनी, फारुक कुरैशी, संदीप नुनिया और वीरेंद्र झाझडिया (एनएसयूआई) सहित बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे। युवाओं की सक्रिय भागीदारी के साथ कार्यक्रम को सामूहिक और सकारात्मक पहल के रूप में देखा गया। आयोजन के माध्यम से आयोजकों ने समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, नशा मुक्ति और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने की बात कही। दूध महोत्सव को नववर्ष की एक सार्थक और प्रेरक शुरुआत के रूप में बताया गया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!