Tuesday, April 7, 2026
Homeनवलगढ़नवलगढ़ में अवैध हथियारों पर बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टा-पिस्टल के साथ 4...

नवलगढ़ में अवैध हथियारों पर बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टा-पिस्टल के साथ 4 युवक गिरफ्तार, 5 जिंदा कारतूस जब्त

नवलगढ़: थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई सामने आई है। माताजी की ढाणी क्षेत्र में रेलवे अंडरपास के पास दबिश देकर पुलिस ने देशी कट्टा, देशी पिस्टल और जिंदा कारतूसों के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 20 जनवरी 2026 को पुलिस टीम ने माताजी की ढाणी के कच्चे रास्ते पर रेलवे अंडरपास के पास संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर चार युवकों को रोका। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक देशी कट्टा, एक देशी पिस्टल और कुल पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए। मौके पर ही चारों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए युवकों में नागौर जिले के डेगाना थाना क्षेत्र के नून्द निवासी 26 वर्षीय नरेन्द्र सिंह, नवलगढ़ थाना क्षेत्र के कैरू तन मिलों का बास निवासी 20 वर्षीय अशोक मील, जयपुर जिले के जमवारामगढ़ थाना क्षेत्र के गांवली निवासी 19 वर्षीय हितेन्द्र सिंह और झुंझुनू जिले के गोठड़ा थाना क्षेत्र के गोठड़ा निवासी 18 वर्षीय देवेन्द्र कुमार शामिल हैं, जो वर्तमान में झाझड़ क्षेत्र में रह रहा था। चारों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

इस कार्रवाई में नवलगढ़ थाना पुलिस की टीम ने आपसी समन्वय और सतर्कता का परिचय दिया। टीम में अजय सिंह के साथ सीताराम, कुलदीप, बाबुलाल, विजेन्द्र और श्रवण शामिल रहे। विशेष भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों की सतर्कता से अवैध हथियारों की यह खेप समय रहते पकड़ी जा सकी।

पुलिस का मानना है कि यह गिरफ्तारी अवैध हथियारों की तस्करी और उनके संभावित अपराधों को रोकने की दिशा में अहम कदम है। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर हथियारों की सप्लाई चेन और अन्य संलिप्त लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!