नवलगढ़: क्षेत्र में रविवार को निकली ग्राम विकास रथ यात्रा भोजनगर, देवगांव और गोठड़ा गांव पहुँची, जहां ग्रामीणों ने अपनी रोजमर्रा की समस्याओं को रथयात्रा प्रभारी के सामने खुलकर रखा। इस दौरान भोजनगर पंचायत में सबसे ज्यादा चर्चा पेयजल संकट और पानी की किल्लत को लेकर हुई। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से गांव में पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रथ यात्रा प्रभारी व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष चिड़ावा, सुभाष शर्मा और सहायक ग्राम विकास अधिकारी ओमप्रकाश आलडिया ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति नहीं होने से लोगों को दूर-दराज क्षेत्रों से पानी लाना पड़ रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ स्थिति और गंभीर होती जा रही है।

मौके पर मौजूद सीएमओ जयपुर की पर्यवेक्षक प्रियंका शर्मा ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पेयजल समस्या के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्या का जल्द निराकरण करने के निर्देश भी दिए।

ग्राम विकास रथ यात्रा के दौरान ग्रामीण मंडल अध्यक्ष किशन लाल गुर्जर, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामकरण चौधरी, निर्वतमान सरपंच भंवरी देवी, पूर्ण सिंह शेखावत, महेश धायल, ओंकार सिंह शेखावत, विनोद सैनी, हरदेवाराम ढाका, गोकुल सिंह, टीकमसिंह शेखावत, शंभूसिंह, भरतसिंह, सुशील खटकड़, पींटू भाटी, हरलाल महण और गोवर्धन महण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।




