झुंझुनूं, 31 मई: झुंझुनूं के धनखड़ अस्पताल में एक महिला मरीज की गलत किडनी निकालने का मामला सामने आने के बाद अब सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर मामले की गहन जांच की गई और सीएमएचओ की रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

पीड़ित महिला की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया था कि धनखड़ अस्पताल में डॉक्टर संजय धनखड़ ने उसकी गलत किडनी निकाल दी। इस मामले में कोतवाल पवन चौबे ने बताया कि महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।

जिला कलेक्टर ने डॉक्टर का रजिस्ट्रेशन निरस्त करने की मांग की

इस घटना के बाद जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल ने भी डॉक्टर संजय धनखड़ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उनका राजस्थान मेडिकल काउंसिल से रजिस्ट्रेशन निरस्त करने के लिए चिकित्सा विभाग को पत्र लिखा है।

मुख्यमंत्री ने मामले को लिया गंभीरता से

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस मामले को गंभीरता से लिया और जिला कलेक्टर को मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!