Sunday, March 22, 2026
Homeझुन्झुनूधत्तरवाला में गोसाई जी मेले का शुभारंभ, बॉलीबॉल प्रतियोगिता के साथ हुआ...

धत्तरवाला में गोसाई जी मेले का शुभारंभ, बॉलीबॉल प्रतियोगिता के साथ हुआ आगाज

मंड्रेला: निकटवर्ती ग्राम धत्तरवाला के गोसाई धाम में कल शुक्रवार को मेले का आयोजन किया जा रहा है।

इस पावन अवसर पर आज गोसाई धाम धत्तरवाला में 21 हजार रुपए इनामी राशि की बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया‌। प्रतियोगिता का शुभारंभ महंत दयागिरी महाराज के कर कमलों से करवाया गया।

धाम में आज हरियाणा के कलाकारों द्वारा रात्री जागरण कर भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। कल शुक्रवार को मेले में 11 हजार की इनामी राशि की कुश्ती प्रतियोगिता सहित अन्य प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। कल धाम में मेला भरेगा जिसमें धत्तरवाला सहित आस पास के ग्रामीण धाम पर पहुंच कर धोक लगाएंगे।

मेला शुभारम्भ के अवसर पर आयोजन समिति के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!