पिलानी: पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवरोड़ का अभिषेक 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेगा। देवरोड़ विद्यालय की कक्षा 12 का छात्र अभिषेक पुत्र राजेश को आज नेशनल स्कूल गेम्स में भाग लेने के लिए स्कूल से रवाना किया गया। राष्ट्रीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता 5 से 8 जनवरी तक झारखण्ड की राजधानी रांची में आयोजित होने जा रही है।

स्कूल के स्पोर्ट्स कोच जयसिंह धनखड़ ने बताया कि नेशनल गेम्स में अभिषेक 400 मीटर बाधा दौड़ और 4×400 मीटर रिले रेस में राजस्थान अंडर 19 टीम का प्रतिनिधित्व करेगा। प्रशिक्षक धनखड़ ने बताया कि अभिषेक ने नवम्बर 2024 में चूरू जिले के सादुलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता था।

पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवरोड़ की प्रधानाचार्य सीमा दूत ने बताया कि अभिषेक एथलेटिक्स में राज्य का उभरता हुआ खिलाड़ी है, जिससे देवरोड़ स्कूल और जिले को बहुत अपेक्षाएं हैं। अभिषेक ने अपने प्रदर्शन से सदैव स्कूल, कोच और परिवार को गौरवान्वित किया है।
छात्र अभिषेक को नेशनल गेम्स के लिए झारखण्ड के लिए आज से रवाना किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा दूत, उप प्रधानाचार्य सुमन, विद्यालय स्टाफ व ग्रामवासियों ने अभिषेक को शुभकामनाएं दीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!