दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: कांग्रेस ने चौथी सूची में 16 उम्मीदवारों के नाम किए घोषित, नए चेहरों को भी मौका

नई दिल्ली: आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियों को तेज करते हुए उम्मीदवारों की नई सूची जारी की है। इस सूची में प्रमुख नामों में पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ को पटेल नगर (एससी) से प्रत्याशी बनाया गया है, जहां उनका मुकाबला भाजपा के राजकुमार आनंद से होगा।

गोकलपुर (एससी) से प्रत्याशी बदला गया

कांग्रेस ने नामांकन की अंतिम तिथि 17 जनवरी को ध्यान में रखते हुए मंगलवार देर रात अपने उम्मीदवारों की तीसरी और चौथी सूची जारी की। कुल 16 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। गोकलपुर (एससी) सीट से पहले घोषित प्रमोद कुमार जयंत की जगह अब ईश्वर बागड़ी को टिकट दिया गया है। पार्टी ने इस सूची में पुराने नेताओं के साथ-साथ नए चेहरों को भी मौका दिया है।

धर्मपाल लाकड़ा और राजेश गुप्ता बने कांग्रेस के नए उम्मीदवार

आप के मौजूदा मुंडका विधायक धर्मपाल लाकड़ा और किराड़ी से पार्षद राजेश गुप्ता ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कांग्रेस ने इन दोनों को तुरंत ही टिकट भी दे दिया। धर्मपाल लाकड़ा मुंडका से और राजेश गुप्ता किराड़ी से चुनाव लड़ेंगे।

राजेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के बीच चल रहे टकराव में जनता की समस्याएं बढ़ रही हैं। विकास कार्य ठप पड़े हैं, और जनता शीला दीक्षित के कार्यकाल को याद कर रही है। लाकड़ा ने भी विकास कार्यों में हो रही बाधाओं पर असंतोष जताया और बताया कि रानीखेड़ा रोड और रोहतक रोड के लिए फंड की मांग को लगातार टाला गया।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: कांग्रेस ने चौथी सूची में 16 उम्मीदवारों के नाम किए घोषित, नए चेहरों को भी मौका

आप कार्यकर्ताओं में असंतोष

किराड़ी सीट पर आप ने भाजपा से आए अनिल झा को टिकट दिया है, जिससे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। राजेश गुप्ता के कांग्रेस में शामिल होने से यहां मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

कांग्रेस की चौथी सूची

कांग्रेस की चौथी सूची में निम्नलिखित उम्मीदवार शामिल हैं:

  • मुंडका: धर्मपाल लाकड़ा
  • किराड़ी: राजेश गुप्ता
  • मॉडल टाउन: कुंवर करण सिंह
  • पटेल नगर (एससी): कृष्णा तीरथ
  • हरि नगर: प्रेम शर्मा
  • जनकपुरी: हरबनी कौर
  • विकासपुरी: एडवोकेट जितेंद्र सोलंकी
  • नजफगढ़: सुषमा यादव
  • पालम: मंगे राम
  • आरकेपुरम: विशेष टोकस
  • ओखला: अरीबा खान
  • विश्वास नगर: राजीव चौधरी
  • गांधी नगर: कमल अरोड़ा
  • शाहदरा: जगत सिंह
  • घोंडा: भीष्म शर्मा
  • गोकलपुर (एससी): ईश्वर बागड़ी

कांग्रेस की तीसरी सूची

तीसरी सूची में कालकाजी से अलका लांबा और अन्य उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

पहली और दूसरी सूची के उम्मीदवार

कांग्रेस ने पहले और दूसरे चरण में भी प्रमुख नामों की घोषणा की थी। संदीप दीक्षित को नई दिल्ली से और देवेंद्र यादव को बादली से प्रत्याशी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!