दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: कांग्रेस ने जारी की 26 उम्मीदवारों की दूसरी सूची

नई दिल्ली: दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 26 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने एआईसीसी के पत्र के माध्यम से जानकारी दी कि केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों को अंतिम रूप दिया है। पार्टी ने पहली सूची के बाद अब कुल 47 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।

दूसरी सूची में किन्हें मिला टिकट?

कांग्रेस की इस दूसरी सूची में रिठाला विधानसभा से सुशांत मिश्रा, मंगोलपुरी (एससी) से हनुमान चौहान और शकूरबस्ती से सतीश लूथरा को मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा त्रिनगर से सतेंद्र शर्मा, मटिया महल से आसिम अहमद खान, मोती नगर से राजेंद्र नामधारी और मादीपुर (एससी) से जे.पी. पंवार को टिकट दिया गया है।

अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में राजौरी गार्डन से धर्मपाल चंदेला, उत्तम नगर से मुकेश शर्मा, मटियाला से रघुविंदर शौकीन, बिजवासन से देवेंद्र सहरावत और दिल्ली कैंट से प्रदीप कुमार उपमन्यु का नाम शामिल है।

नई सूची में ये नाम भी शामिल

राजेंद्र नगर से विनीत यादव, जंगपुरा से फरहद सूरी, मालवीय नगर से जितेंद्र कुमार कोचर, महरौली से पुष्पा सिंह, देवली (एससी) से राजेश चौहान और संगम विहार से हर्ष चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा त्रिलोकपुरी (एससी) से अमरदीप, कोंडली (एससी) से अक्षय कुमार, लक्ष्मी नगर से सुमित शर्मा, कृष्णा नगर से गुरुचरण सिंह राजू, सीमापुरी (एससी) से राजेश लिलोठिया, बाबरपुर से हाजी मोहम्मद इशराक खान, गोकलपुर (एससी) से प्रमोद कुमार जयंत और करावल नगर से डॉ. पी.के. मिश्रा को टिकट मिला है।

पहली सूची में ये थे प्रमुख नाम

इससे पहले कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में 21 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। नई दिल्ली सीट से पूर्व सांसद संदीप दीक्षित, बादली से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव और पटपड़गंज से अनिल चौधरी को मैदान में उतारा गया है। अनिल चौधरी का मुकाबला आम आदमी पार्टी के अवध ओझा से होगा।

इसके अतिरिक्त, नरेला से अरुणा कुमारी, बुरारी से मंगेश त्यागी और आदर्श नगर से शिवानी सिंघल को उम्मीदवार बनाया गया है। सुल्तानपुर माजरा से जय किशन, नांगलोई जाट से रोहित चौधरी, शालीमार बाग से प्रवीण जैन और वजीरपुर से रागिनी नायक को भी टिकट दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!