Saturday, April 11, 2026
Homeसूरजगढ़ताइक्वांडो में फिर चमका सूरजगढ़ का सितारा: हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह ने...

ताइक्वांडो में फिर चमका सूरजगढ़ का सितारा: हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह ने जीता गोल्ड, अब ऑल इंडिया पुलिस गेम्स पर नजर

सूरजगढ़: पुलिस थाना सूरजगढ़ में पदस्थापित हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह ने जयपुर एवं जयपुर ग्रामीण में आयोजित 21वीं रेंज स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में ताइक्वांडो (मार्शल आर्ट) में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। इस उपलब्धि के बाद पूरे सूरजगढ़ थाना परिसर में खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिल रहा है।

महेंद्र सिंह का यह पहला बड़ा कारनामा नहीं है। इससे पहले वर्ष 2018-19 में भी वे मार्शल आर्ट में नेशनल स्तर पर मेडल जीत चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि को देखते हुए राजस्थान पुलिस द्वारा उन्हें विशेष पदोन्नति भी प्रदान की गई थी। लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन उन्हें पुलिस विभाग में एक प्रेरणादायक खिलाड़ी बनाता है।

गोल्ड मेडल जीतने के बाद महेंद्र सिंह का अगला लक्ष्य अब ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में पदक हासिल करना है। इसके लिए वे लगातार अभ्यास और तैयारी में जुटे हुए हैं। उनकी इस लगन और जुनून से साफ है कि वे जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर भी बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं।

महेंद्र सिंह की इस शानदार उपलब्धि पर थाना सूरजगढ़ के एसएचओ रणजीत सिंह सेवदा सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें बधाई दी। पूरे थाने में जश्न का माहौल है और साथी पुलिसकर्मी इस सफलता को विभाग के लिए गर्व का क्षण बता रहे हैं।

महेंद्र सिंह न केवल अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा से कर रहे हैं, बल्कि खेल के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर युवाओं को प्रेरित कर रहे हैं। उनकी यह उपलब्धि बताती है कि यदि इच्छाशक्ति मजबूत हो तो किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल की जा सकती है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!