सूरजगढ़, 31 मार्च 2025: पीएमश्री श्रीकृष्ण परिषद् राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक और कवि डॉ. अनिल कुमार शर्मा अनमोल को नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में विश्व अनमोल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम विक्रमशिला विद्यापीठ बिहार और काशी हिंदी विद्यापीठ वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में और परिवर्तन योगेश के सौजन्य से संपन्न हुआ। कुलाधिपति सुख मंगल सिंह मंगल, कुलपति संभाजी राजाराम और परिवर्तन योगेश के संस्थापक योगेश तरेहन ने डॉ. अनमोल को यह सम्मान प्रदान किया।

Advertisement's
Advertisement’s

लेखन और जनजागृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान

डॉ. अनमोल को यह अवॉर्ड लेखन, बालिका शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, भामाशाहों को प्रेरित करने और साहित्य सृजन के साथ-साथ कविताओं के माध्यम से जनजागृति करने के लिए दिया गया है। उनके सामाजिक और शैक्षिक योगदान को देखते हुए इस सम्मान के लिए उन्हें चुना गया।

सम्मान पर क्षेत्र में हर्ष

डॉ. अनमोल को विश्व अनमोल रत्न अवॉर्ड मिलने पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। एसएमसी अध्यक्ष सज्जन अग्रवाल, प्रधानाचार्य सुमन वर्मा, पूर्व संभागीय संस्कृत शिक्षा अधिकारी कैलाश चतुर्वेदी, पुलिस उप निरीक्षक प्रदीप शर्मा, पत्रकार राजेंद्र सैन, प्रधानाचार्य अशोक कुमार, रोहिताश बदनगढ़िया, देवदत्त शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा सिंघाना, बजरंगलाल अथवाल, सुनील पालीवाल, सुनील तुलस्यान, मदन लाल शर्मा थली, बापिनी उपखंड अधिकारी गजेंद्र शर्मा, मनोहर लाल जांगिड़, मंजू ठोलिया, डॉ. विनोद शर्मा जयपुर, केशरव देव शर्मा सहित सैकड़ों लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Advertisement's
Advertisement’s

समाज सेवा में सदैव तत्पर

विद्यालय स्टाफ और छात्राओं ने भी डॉ. अनमोल की इस उपलब्धि पर गर्व प्रकट किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अनमोल शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के साथ-साथ समाज सेवा में भी सदैव अग्रणी रहते हैं। उनके निरंतर प्रयासों से क्षेत्र में बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिला है और साहित्यिक गतिविधियों को नई दिशा मिली है।

डॉ. अनमोल को मिला यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों का प्रतिफल है, बल्कि क्षेत्र के लिए भी गर्व की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!