टेस्ला सीईओ एलन मस्क का भारत दौरा रद्द: जानिए क्या है वजह?

अमेरिका: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क का भारत दौरा 21-22 अप्रैल को होना था, जो अब टल गया है। सूत्रों के मुताबिक, मस्क के भारत दौरे को टालने की वजह उनकी व्यस्तताएं हैं।

मस्क 23 अप्रैल को अमेरिका में टेस्ला की पहली तिमाही में प्रदर्शन को लेकर सवालों का जवाब देने वाले हैं। अगर मस्क 21-22 को भारत में रहते, तो उनके लिए 23 अप्रैल को होने वाली कॉन्फ्रेंस कॉल में शामिल होना मुश्किल होता। माना जा रहा है कि इस वजह से ही अभी भारत दौरा टाल दिया गया है।

पीएम मोदी से मुलाकात की जताई थी मस्क ने इच्छा

10 अप्रैल को एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया था कि वह पीएम मोदी के साथ मुलाकात करना चाहते हैं। इसके कुछ दिन बाद ही मस्क का भारत दौरा होना था।

भारत में 2-3 बिलियन डॉलर निवेश का प्लान

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एलन मस्क पीएम मोदी संग मुलाकात के दौरान भारत में 2 से 3 बिलियन डॉलर के निवेश को लेकर रोडमैप प्रस्तुत करने वाले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!