राजस्थान चुनाव 2023 :
विधानसभा चुनाव की चौसर बिछते ही भाजपा-कांग्रेस में टिकटों के वितरण के बाद बवाल मचा हुआ है। जयपुर के मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से अर्चना शर्मा को कांग्रेस का टिकट दिए जाने से नाराज़ विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है।

महेश शर्मा ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भेजा है। ट्विटर पर महेश शर्मा ने खुद मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र को पोस्ट कर इस्तीफे की जानकारी दी है। पत्र में इस्तीफे की वजह तो नहीं बताई गई, लेकिन जानकारों का कहना है कि वे पार्टी द्वारा टिकट नहीं दिए जाने से नाराज चल रहे थे।

महेश शर्मा का कहना है कि जो लगातार दो बार चुनाव हार गए हैं उन्हें ही पार्टी ने फिर से प्रत्याशी बना दिया है। हालांकि शर्मा ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की सम्भावनाओं से फिलहाल इंकार करते हुए कहा है कि वे अपने समर्थकों के साथ बैठक करके आगे की रणनीति बनाएंगे। विप्र कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रहे महेश शर्मा को पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का नजदीकी माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!