झुंझुनू, 28 अक्टूबर 2024: विधानसभा उपचुनाव 2024 के अंतर्गत सोमवार को दो प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए हैं।

रिटर्निंग अधिकारी हवाई सिंह यादव के अनुसार, निर्दलीय प्रत्याशी असफाक हुसैन और इण्डियन पीपुल्स ग्रीन पार्टी के नरेन्द्र सिंह ने अपने नामांकन पत्र वापस लेकर चुनाव प्रक्रिया से अलग हो गए हैं।

असफाक हुसैन का बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी के रूप में दाखिल नामांकन भी खारिज कर दिया गया, चूंकि उस पर पार्टी द्वारा जारी प्रारूप क और ख संलग्न नहीं थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!