Saturday, April 4, 2026
Homeझुन्झुनूझुंझुनू में मेघवाल समाज का प्रतिनिधिमंडल, 'हरिजन' शब्द हटाने की मांग लेकर...

झुंझुनू में मेघवाल समाज का प्रतिनिधिमंडल, ‘हरिजन’ शब्द हटाने की मांग लेकर कलेक्टर से मिला

झुंझुनू, 23 सितम्बर 2024: मेघवाल समाज संघ (रजि.) की जिला शाखा, झुंझुनू ने आज जिला कलेक्टर और अतिरिक्त जिला कलेक्टर से मुलाकात कर एक महत्वपूर्ण मांग रखी। समाज के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पवन आलडिया ने किया।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जिले के राजकीय विद्यालयों, विभागों, मतदाता पहचान पत्रों, मोहल्लों, मूल निवास प्रमाण पत्रों और अन्य सरकारी दस्तावेजों में अक्सर ‘हरिजन’ शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। यह शब्द भारत सरकार और राजस्थान सरकार द्वारा असंसदीय और अपमानजनक माना गया है।

समाज का मानना है कि ‘हरिजन’ शब्द का इस्तेमाल अनुसूचित जाति समाज के गौरव और सम्मान को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने मांग की है कि जिले के सभी सरकारी दस्तावेजों से ‘हरिजन’ शब्द हटाकर डॉ. अम्बेडकर या संबंधित अनुसूचित जाति/जनजाति समाज के नाम से प्रतिस्थापित किया जाए।

प्रतिनिधिमंडल में जिला महासचिव संगठन डॉ. विकास काला, जिला महासचिव अजय काला, डॉ. दिनेश बडजात्या, मनोज चंदानी, जिला कोषाध्यक्ष डॉ. अशोक गर्वा, शारदा जिनोलिया, एड. सीताराम सेवदा और जिला कार्यकारिणी सदस्य अनिल बाडेटिया शामिल थे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!