झुंझुनूं में दिनदहाड़े फाइनेंस कंपनी में लूट का प्रयास, पिस्तौल की नोक पर अकाउंट ऑफिसर को बनाया बंधक

झुंझुनूं, 27 मार्च 2025: शहर में अपराधियों के बढ़ते हौसलों का एक और मामला सामने आया है। एनएमटी कॉलेज के पास स्थित भारत फाइनेंस इन्क्लूजन लिमिटेड में तीन बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। पिस्तौल लेकर घुसे इन बदमाशों ने अकाउंट ऑफिसर अमित भार्गव को बंधक बनाकर लूट की कोशिश की। हालांकि, सेफ की चाबी न मिलने के कारण 3.43 लाख रुपए बच गए। बदमाश अमित भार्गव की चांदी की चेन और बाइक लूटकर फरार हो गए।

Advertisement's
Advertisement’s

पिस्तौल तानकर मांगी चाबी

घटना के दौरान फाइनेंस कंपनी में केवल अकाउंट ऑफिसर अमित भार्गव ही मौजूद थे, जबकि अन्य कर्मचारी मार्च क्लोजिंग की रिकवरी के लिए फील्ड में गए हुए थे। तभी तीन बदमाश ऑफिस में घुसे और अमित पर पिस्तौल तान दी। बदमाशों ने अमित से सेफ की चाबी मांगी, लेकिन जब उन्होंने बताया कि चाबी ब्रांच मैनेजर गोविंद सिंह राठौड़ के पास है, तो बदमाशों ने पूरे ऑफिस को खंगाल डाला। इसके बाद बदमाशों ने अमित की चांदी की चेन और मोबाइल लूट लिया और उनके साथ मारपीट कर उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया।

सीसीटीवी फुटेज से खुलासा

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ऑफिस और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में सामने आया कि वारदात से पहले बदमाशों ने पूरी रैकी की थी। सुबह 9:06 बजे तीनों बदमाश ऑफिस में दाखिल हुए और करीब 10 मिनट तक लूट की कोशिश की। इस दौरान बदमाशों ने सेफ का लॉक तोड़ने की भी कोशिश की, लेकिन चाबी न मिलने के कारण सफल नहीं हो सके।

कुक की सूचना से खुला मामला

लूट के करीब 10 मिनट बाद ऑफिस में काम करने वाली कुक मीरा जब पहुंची, तो उसने दरवाजा खुला पाया। आवाज लगाने पर अमित भार्गव ने किसी तरह खुद को कमरे से बाहर निकाला और घटना की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने तुरंत ब्रांच मैनेजर और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

Advertisement's
Advertisement’s

पुलिस की जांच जारी

कोतवाल हरजिंद्र सिंह ने बताया कि अमित भार्गव की रिपोर्ट पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। हालांकि, घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!