Tuesday, April 14, 2026
Homeपिलानीझुंझुनूं में इंसानियत शर्मसार: चॉकलेट का लालच देकर 4 साल की मासूम...

झुंझुनूं में इंसानियत शर्मसार: चॉकलेट का लालच देकर 4 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, 50 वर्षीय आरोपी रंगे हाथों पकड़ा गया

झुंझुनूं: जिले में एक बार फिर इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। पिलानी थाना क्षेत्र में चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की शर्मनाक वारदात ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।

करीब 50 वर्षीय आरोपी ने बच्ची को चॉकलेट देने का लालच दिया और उसे बहला-फुसलाकर एक बंद पड़ी स्कूल के खंडहर में ले गया, जहां उसने घिनौनी हरकत को अंजाम दिया।

इसी दौरान जब बच्ची घर पर नहीं मिली तो परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुट गए। खोजबीन के दौरान वे खंडहर तक पहुंचे, जहां आरोपी बच्ची के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिला। ग्रामीणों ने तुरंत आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पिलानी थानाधिकारी चंद्रभान ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष है। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है। इस घटना ने एक बार फिर समाज में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!