Sunday, May 10, 2026
Homeझुन्झुनूझुंझुनूं में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा: ईशकपुरा हत्याकांड का 10 हजार...

झुंझुनूं में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा: ईशकपुरा हत्याकांड का 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, चोरी और डोडा पोस्त तस्करी का भी खुलासा

झुंझुनूं: जिले में पुलिस ने लगातार तीन बड़ी कार्रवाई कर अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश दिया है। सिंघाना थाना पुलिस ने चर्चित ईशकपुरा हत्याकांड में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी और थाना टॉप टेन आरोपी एचएस संजय महला को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर हत्या के षड्यंत्र में शामिल होने और मुख्य आरोपी को हथियार सप्लाई करने का आरोप है। दूसरी ओर खेतड़ी थाना पुलिस ने बंद मकानों में चोरी करने वाले शातिर बदमाश जसवंत उर्फ कालु को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया है। वहीं मलसीसर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 15 किलो 120 ग्राम डोडापोस्त के साथ आरोपी फूलचंद उर्फ फूला को गिरफ्तार किया है।

Advertisement's

ईशकपुरा हत्याकांड में इनामी आरोपी संजय महला गिरफ्तार, हत्या के षड्यंत्र और हथियार सप्लाई में था शामिल

सिंघाना थाना पुलिस के अनुसार 3 अप्रैल 2026 को ईशकपुरा गांव में मुकेश उर्फ टिंकु की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि विजय उर्फ मिंटु पुत्र लीलाराम गुर्जर निवासी ईशकपुरा से पुरानी रंजिश चल रही थी। घटना वाले दिन मुकेश उर्फ टिंकु अपने दोस्तों योगेश गुर्जर और महीपाल गुर्जर उर्फ कालिया से मिलने ईशकपुरा गया था। इसी दौरान विजय उर्फ मिंटु, सोमवीर गुर्जर निवासी भोदन, अजीत भरगड़ निवासी भरगड़ा की ढाणी और अन्य आरोपियों ने रास्ते में टिंकु के सीने में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।

Advertisement's

पुलिस ने पहले ही विजय उर्फ मिंटु, सोमवीर, अजीत और नरेश उर्फ नरसी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया था। जांच के दौरान सामने आया कि संजय महला पुत्र बलबीर सिंह निवासी मुरादपुर ने हत्या के षड्यंत्र में भूमिका निभाई और मुख्य आरोपी को हथियार उपलब्ध कराए।

Advertisement's
कई राज्यों में तलाश के बाद दबोचा गया आरोपी

सिंघाना थाना पुलिस की टीम ने आरोपी की तलाश राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के कई इलाकों में की। आखिरकार मुखबिर की सूचना पर ढाणी सिंहोडिया क्षेत्र से संजय महला को गिरफ्तार किया गया। आरोपी थाना सिंघाना का टॉप टेन अपराधी है और उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Advertisement's

जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन में यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत, वृताधिकारी नोपाराम भाकर और थानाधिकारी सुगन सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने की।

Advertisement's

खेतड़ी में बंद मकानों में चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, चोरी के चांदी के जेवरात और सीसीटीवी सामान बरामद

खेतड़ी थाना पुलिस ने बंद मकानों में चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए जसवंत उर्फ कालु पुत्र राजेश कुमार निवासी लाम्बा हाल चेलापुरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की उम्र 19 वर्ष बताई गई है।

Advertisement's

24 अप्रैल 2026 को नीमकाथाना रोड खेतड़ी निवासी योगेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके बंद मकान में चोरी हो गई। घर से चांदी के जेवरात, नकदी, सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर चोरी कर लिए गए थे तथा सामान बिखरा पड़ा मिला।

Advertisement's

पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र के जरिए आरोपी तक पहुंच बनाई। पूछताछ के बाद आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए चांदी के जेवरात, सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर बरामद किए गए। कार्रवाई थानाधिकारी मोहनलाल के नेतृत्व में गठित टीम ने की।

मलसीसर में 15 किलो डोडापोस्त के साथ आरोपी गिरफ्तार, रिको एरिया में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

मलसीसर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फूलचंद उर्फ फूला पुत्र जालुदास निवासी ख्याली को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 15 किलो 120 ग्राम डोडापोस्त बरामद किया गया।

Advertisement's

पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी रिको एरिया मलसीसर में अवैध डोडापोस्त लेकर खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तलाशी के दौरान डोडापोस्त बरामद किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत, वृताधिकारी हरिसिंह धायल और थानाधिकारी डॉ महेन्द्र कुमार के नेतृत्व में की गई।

Advertisement's

झुंझुनूं पुलिस की लगातार कार्रवाई से अपराधियों में बढ़ा डर

झुंझुनूं पुलिस द्वारा हत्या, चोरी और मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में लगातार की जा रही कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराध नियंत्रण और फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!