झुंझुनूं में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार स्पा सेंटर सहित पांच स्थानों पर एक साथ दबिश

झुंझुनूं, 12 जून 2025: शहर में अनैतिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कोतवाली पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए चार स्पा सेंटरों सहित पांच स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई कोतवाली थाने के प्रभारी हरजिंदर सिंह के नेतृत्व में की गई, जिसमें मौके से 10 युवकों को हिरासत में लिया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है।

Advertisement's
Advertisement’s

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के कुछ स्पा सेंटरों में मसाज की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी आधार पर कार्रवाई की योजना बनाई गई और एक विशेष टीम गठित कर विभिन्न स्थानों पर एक साथ दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस को कुछ ऐसे सबूत मिले हैं जो इन गतिविधियों की पुष्टि करते हैं।

थानाधिकारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि शहर में अनैतिक गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना और उन स्थानों को चिन्हित करना है जहां सामाजिक मर्यादाओं का उल्लंघन हो रहा है। सभी संबंधित स्पा सेंटरों की गहन जांच की जा रही है और यदि अवैध गतिविधियों में संलिप्तता पाई जाती है तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement's
Advertisement’s

कोतवाली पुलिस की इस तत्परता से स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा और विश्वास की भावना बनी है। वहीं, पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि वे इस प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!