झुंझुनूं: झुंझुनूं पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ एक ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी है। इस कार्रवाई में पुलिस ने सात आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 21 हजार रुपए कैश भी बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक राजर्षि वर्मा ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र एवं निर्भिक कराने के लिए अपराधियों और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत डीएसटी टीम और नवलगढ़, सूरजगढ़, धनूरी, मंडावा, झुंझुनूं सदर, बिसाऊ और बुहाना थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से 8 जगहों पर दबिश देकर 558 लीटर देशी शराब, 122 लीटर अंग्रेजी शराब और 238 लीटर बीयर जब्त की है।

इस कार्रवाई में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 21 हजार 20 रुपए कैश बरामद किया गया है।

एसपी वर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की प्राथमिकता है कि आमजन भयमुक्त होकर मतदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!