झुंझुनूं: आई.टी.आई. उदावास में रोजगार शिविर कल

झुंझुनूं – उदावास स्थित राजकीय आई.टी.आई. झुंझुनूं में 22 अप्रेल 2024 सोमवार को प्रातः 10 बजे से रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा।

जीतसिंह यादव उप निदेशक, प्रशिक्षण औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान झुंझुनूं ने बताया कि शिविर में शेपर्स टेलेण्ट हायर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी के प्रतिनिधि उपस्थित होकर “सुजुकी मोटर्स गुजरात प्राइवेट लिमिटेड” कम्पनी में भर्ती के लिए विभिन्न ट्रेड्स के आई.टी.आई. पासआउट, 18 से 26 वर्ष के बीच आयु वाले युवाओं का साक्षात्कार के द्वारा चयन करेंगे।

इच्छुक अभ्यार्थी स्वयं के खर्चे पर रोजगार शिविर का लाभ उठा सकते हैं। अभ्यार्थी को अपना अपडेटेड बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो, 10वीं की अंकतालिका, आई.टी.आई. प्रमाणपत्र, आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज तथा उनकी फोटोकॉपी साथ लेकर जाना होगा। इससे सम्बन्धित विस्तृत जानकारी राजकीय आई.टी.आई. झुंझुनूं की वेबसाइट dot.rajasthan.gov.in/itijhunjhunun पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!