Saturday, March 7, 2026
Homeसिंघानाजीण माता के लिए रवाना हुआ सिंघाना संघ का निशान, भक्तों ने...

जीण माता के लिए रवाना हुआ सिंघाना संघ का निशान, भक्तों ने पारंपरिक उत्साह के साथ निभाई परंपरा

सिंघाना में भक्तों ने निकाला निशान, माता के मंदिर शिखर पर किया जाएगा स्थापित

सिंघाना, 2 अप्रैल 2025: नवरात्र के चौथे दिन परंपरागत भक्ति और श्रद्धा के साथ सिंघाना संघ का निशान जीण माता के लिए रवाना हुआ। निशान यात्रा के दौरान भक्तों ने ढप और झालर की ध्वनि के बीच धार्मिक भजन गाए और पूरे उत्साह से माता के जयकारे लगाए। यह निशान पांचवें दिन माता के मंदिर के शिखर पर स्थापित किया जाएगा।

Advertisement's
Advertisement’s

सिंघाना में वर्षों पुरानी इस परंपरा का पालन भक्तों द्वारा पूरी श्रद्धा के साथ किया जाता है। निशान यात्रा के दौरान भक्तों की टोली परंपरागत वाद्ययंत्रों के साथ सीकर के जीण माता मंदिर की ओर अग्रसर हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे, जिन्होंने यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस धार्मिक यात्रा में समाजसेवी मैक्स नायक, विकास, गौरव अग्रवाल, विनोद सोनी, आशीष, पार्थ, मोहित, हिमांशु, राहुल, नवीन, जयकिशन, कैलाशचंद, शुभम सैनी, श्यामलाल, संतलाल सोनी, मनीष सैनी, फूलचंद, रामकिशन, सुनील, मुकेश, संजय, अमित, हर्ष सैन, सुरेन्द्र, सौरभ और सुमित सहित कई भक्तों ने भाग लिया।

Advertisement's
Advertisement’s

भक्तों ने बताया कि यह यात्रा आस्था का प्रतीक है और पीढ़ियों से इस परंपरा को निभाया जा रहा है। निशान चढ़ाने की इस प्रथा को निभाने से भक्तों को विशेष आध्यात्मिक अनुभूति होती है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!