झुंझुनूं, 30 जून: जिले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के अंतर्गत चयनित ग्राम पंचायतों में 1 और 2 जुलाई को अंत्योदय शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह शिविर सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे।

जिला प्रशासन के अनुसार, 1 जुलाई को उपखंड झुंझुनूं की ग्राम पंचायत टीटनवाड़, गुढ़ा गौड़जी, खाजपुर नया और देरवाला, चिड़ावा उपखंड की ग्राम पंचायत खुडाना और बख्तावरपुरा, मंडावा उपखंड की ग्राम पंचायत मेहरादासी, कुहाडू, चुडैला और लूटू, नवलगढ़ उपखंड की ग्राम पंचायत मांडासी, देवगांव नूआं और ढिगाल, मलसीसर उपखंड की ग्राम पंचायत धनूरी और लादूसर, उदयपुरवाटी उपखंड की ग्राम पंचायत जहाज और पचलंगी, सूरजगढ़ उपखंड की ग्राम पंचायत खेडला और हमीनपुर, बुहाना उपखंड की ग्राम पंचायत थली और खेतड़ी उपखंड की ग्राम पंचायत कालोता, टिब्बा और बड़ा ऊ में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इसी क्रम में 2 जुलाई को झुंझुनूं उपखंड की ग्राम पंचायत मैनपुरा, बामलास, पुरोहितों की ढाणी और अबुसार, चिड़ावा उपखंड की ग्राम पंचायत सारी और भामरवासी, मंडावा उपखंड की ग्राम पंचायत सीगड़ा और भारु, नवलगढ़ उपखंड की ग्राम पंचायत कोलसिया, पुजारी की ढाणी और गोठड़ा, मलसीसर उपखंड की ग्राम पंचायत कांट और रामपुरा, उदयपुरवाटी उपखंड की ग्राम पंचायत जोधपुरा और चंवरा, खेतड़ी उपखंड की ग्राम पंचायत नौरंगपुरा, मांदरी और ठाठावाड़ी, सूरजगढ़ उपखंड की ग्राम पंचायत घुमनसर कलां और काज़ी तथा बुहाना उपखंड की ग्राम पंचायत पचेरी खुर्द में अंत्योदय शिविर आयोजित किए जाएंगे।

प्रशासन द्वारा इन शिविरों में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत आमजन को लाभ पहुंचाने हेतु विभागीय सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!