झुंझुनूं: जिला पुलिस अधीक्षक IPS राजर्षि राज द्वारा लोकसभा आम चुनाव 2024 मतगणना स्थल सेठ मोतीलाल कॉलेज, झुन्झुनू का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी गई।

मतगणना स्थल पर EVM की सुरक्षा के लिए त्रि-स्तरीय सुरक्षा घेरा नियोजित किया गया है। प्रथम सुरक्षा घेरे में CAPF के द्वारा स्ट्रॉंग रूम की सुरक्षा की जा रही है तथा 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। दूसरे सुरक्षा घेरे मे राजस्थान सशस्त्र कांस्टेबुलरी (RAC) द्वारा कॉलेज कैंपस की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है एवं साथ ही क्विक रिस्पांस टीम (QRT) को कॉलेज के मुख्य द्वार पर लगाया गया है। तीसरे सुरक्षा घेरे के अन्तर्गत थाना कोतवाली द्वारा कॉलेज के आस-पास लगातार गस्त व निगरानी की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारीव कार्मिकों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। इस दौरान कोतवाल पवन कुमार चौबे भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!