चिड़ावा के राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक पोद्दार विद्यालय मे जयपुर के देबू फाउंडेशन के सौजन्य से विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमति वेदकौर ने विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए।


कार्यक्रम मे विद्यालय के 45 बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। श्रीमति रजिया बेगम की अध्यक्षता मे आयोजित स्वेटर वितरण कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि सीबीईओ कैलाश चन्द्र शर्मा थे तथा विशिष्ट अतिथि राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चिड़ावा प्रिंसिपल श्रीमति सरोज दाधीच थी।


विद्यालय के बच्चों को सरोज दाधीच व संतोष बुडानिया के सौजन्य से मिठाई व लेखन सामग्री का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम मे फतेहपुरिया ऑडियोज के सुशील फतेहपुररिया को विद्यालय मे विशिष्ट सहयोग करने पर सम्मानित किया गया।


स्वेटर वितरण कार्यक्रम मे शेरसिंह लामोरिया, उर्मिला भास्कर, रंजू लाम्बा, वेदवन्ति, कंचन शहल सहित विद्यालय स्टाफ व अभिभावक मौजूद रहे।

समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गये बटन पर क्लिक करे:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!