Sunday, April 12, 2026
Homeनवलगढ़छात्राओं को मिला नया दृष्टिकोण, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मकराना की 51...

छात्राओं को मिला नया दृष्टिकोण, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मकराना की 51 छात्राओं का प्रेरणादायक शैक्षणिक दौरा

नवलगढ़: कस्तूरबा गांधी बालिका अल्पसंख्यक विद्यालय मकराना की छात्राओं ने झुंझुनूं जिले के ऐतिहासिक कस्बे नवलगढ़ में दो दिवसीय अंतर जिला शैक्षणिक भ्रमण कर शिक्षा, संस्कृति और विज्ञान से जुड़ा समृद्ध अनुभव प्राप्त किया। यह शैक्षणिक यात्रा छात्राओं के सर्वांगीण विकास, ज्ञानवर्धन और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

24 जनवरी से 25 जनवरी तक आयोजित इस भ्रमण कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका अल्पसंख्यक विद्यालय मकराना की कुल 51 छात्राएं बस के माध्यम से नवलगढ़ पहुंचीं। इस दौरान प्रधानाध्यापिका सुभिता तथा विद्यालय की महिला स्टाफ सदस्य छात्राओं के साथ उपस्थित रहीं और पूरे भ्रमण की निगरानी की।

भ्रमण के दौरान छात्राओं ने नवलगढ़ के विज्ञान पार्क, पोद्दार म्यूजियम और सूर्य मंडल खेल मैदान का अवलोकन किया। विज्ञान आधारित प्रदर्शनों और ऐतिहासिक धरोहरों को देखकर छात्राओं में वैज्ञानिक सोच और इतिहास के प्रति रुचि विकसित हुई। यह अनुभव उन्हें पुस्तकों से बाहर निकलकर व्यवहारिक ज्ञान से जोड़ने में सहायक रहा।

छात्राओं ने रामसा पीर मंदिर में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को समझा, वहीं शेखावाटी हस्तशिल्प मेले में स्थानीय कला, परंपरा और शिल्पकला की झलक देखकर क्षेत्रीय संस्कृति के प्रति सम्मान और जिज्ञासा विकसित की।

नवलगढ़ की प्रसिद्ध हवेलियों, पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित चित्रकार भवनों और ऐतिहासिक धरोहरों को देखकर छात्राओं ने शेखावाटी क्षेत्र की समृद्ध विरासत को नजदीक से जाना। इस दौरान ज्ञान, विज्ञान और संस्कृति से जुड़ी जानकारियों ने छात्राओं को प्रेरित और उत्साहित किया।

प्रधानाध्यापिका सुभिता ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण छात्राओं के आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच और सामाजिक समझ को मजबूत करते हैं। यह यात्रा छात्राओं के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनके जीवन अनुभव को भी समृद्ध करने में सहायक सिद्ध हुई।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!