सूरजगढ़, 26 नवम्बर 2024: सूरजगढ़ में एक घर से नकदी और जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता सुनीता पत्नी रमेश कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत के अनुसार, प्रभा सुथार के घर में 25 नवंबर को अज्ञात चोरों ने घुसकर घर का ताला तोड़ दिया और अलमारी व बक्से आदि को तोड़कर नकदी, चांदी की पायजेब, सोने की चैन, झुमके और लोकेट चोरी कर ले गए।

पीड़िता ने बताया कि वह 20 नवंबर को केहरपुरा गई हुई थीं और जब 25 नवंबर को घर लौटीं तो चोरी की घटना का पता चला। उन्होंने बताया कि उनके घर के आसपास कई सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिनसे चोरों की पहचान में मदद मिल सकती है।

विडियो देखें:

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

सूरजगढ़ पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!