चुना चौक में मकर संक्रांति का उत्सव: भंडारे और वितरण कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुआ दान – पुण्य का दिन

झुंझुनू, 14 जनवरी 2025: झुंझुनू के रानी सती रोड स्थित चुना चौक में मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। चुना चौक विकास समिति द्वारा आयोजित इस भव्य आयोजन में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

समिति के अध्यक्ष शिवचरण पुरोहित के नेतृत्व में आयोजित इस भंडारे में लड्डू, पकौड़ी, पूरी सब्जी सहित कई प्रकार के व्यंजन परोसे गए। सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चलने वाले इस भंडारे में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

भंडारे के साथ-साथ वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। सुशील कुमार बाक्याण ने सभी को चप्पल और जूते वितरित किए, जबकि महेश बसावतिया ने महिलाओं को साड़ी भेंट की।

इस आयोजन में कई समाजसेवी व्यक्तियों ने अपनी सेवाएं दीं। इनमें कालूराम तुलस्यान, भाजपा नेता महेश बसावतिया, एडवोकेट सुशील जोशी, अशोक तुलस्यान, उमाशंकर मंहमिया, रामचंद्र पंसारी, शुभकरण चौपदार, सुरेंद्र शर्मा, रामगोपाल मंहमिया, डॉक्टर डीएन तुलस्यान, गोपी राम पुरोहित, विनोद पुरोहित, हितेश शर्मा, नरेश पुरोहित, दिवाकर शर्मा, कृष्ण कुमार पुरोहित, अशोक कुमार सुल्तानिया, एडवोकेट नीरज शर्मा, रामरतन पंसारी, सुभाष पारीक, रवि शंकर पुरोहित, रविंद्र चोमाल, किशन छक्कड, लक्ष्मीकांत पुरोहित और नरेंद्र ढाणी वाला शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!