Friday, August 22, 2025
Homeदेशचीन का प्रोपेगेंडा अब नहीं चलेगा! भारत में ग्लोबल टाइम्स का 'X'...

चीन का प्रोपेगेंडा अब नहीं चलेगा! भारत में ग्लोबल टाइम्स का ‘X’ अकाउंट ब्लॉक

नई दिल्ली: भारत सरकार ने बुधवार को चीन के आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर प्रतिबंध लगा दिया। यह प्रतिबंध उन अपुष्ट और भ्रामक दावों के चलते लगाया गया है, जिनमें भारतीय वायुसेना और सेना को लेकर गलत जानकारियाँ प्रसारित की गई थीं। विशेष रूप से हाल ही में वायरल हुए एक दावे में कहा गया था कि पाकिस्तान की सीमा के पास एक भारतीय राफेल जेट को मार गिराया गया, जिसे भारत ने सिरे से खारिज कर दिया है।

Advertisement's
Advertisement’s

भारतीय दूतावास ने चेताया – फैक्ट चेक करें

बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास ने चीन के मीडिया आउटलेट्स और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को स्पष्ट चेतावनी दी है। दूतावास ने एक्स (X) हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा:

“ग्लोबल टाइम्स न्यूज, हम आपको सलाह देंगे कि इस तरह की गलत सूचना को आगे बढ़ाने से पहले अपने तथ्यों की पुष्टि करें और अपने स्रोतों की जांच करें।”

दूतावास ने बताया कि पाकिस्तान समर्थक हैंडल ‘#ऑपरेशन सिंदूर’ के नाम पर झूठे दावे फैला रहे हैं, जिसका उद्देश्य आम जनता को गुमराह करना है।

PIB फैक्ट चेक ने किया खुलासा

पीआईबी (प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो) की फैक्ट चेक टीम ने वायरल हो रही उस तस्वीर को खारिज किया, जिसमें कथित तौर पर राफेल जेट को गिराए जाने का दावा किया गया था।
PIB ने स्पष्ट किया कि:

“यह तस्वीर 2021 में पंजाब के मोगा जिले में हुए मिग-21 क्रैश की है, जिसे वर्तमान संदर्भ में पाकिस्तान समर्थक हैंडल द्वारा भ्रामक रूप से प्रस्तुत किया गया है।”

पीआईबी ने आम जनता से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी सैन्य गतिविधि से संबंधित जानकारी साझा करने से पहले उसकी प्रामाणिकता की जांच करें।

Advertisement's
Advertisement’s

अरुणाचल प्रदेश को लेकर चीन की चाल पर भारत का करारा जवाब

इसी बीच, चीन द्वारा एक बार फिर अरुणाचल प्रदेश के कई स्थानों के नाम बदलने की कोशिश की गई, जिस पर भारत ने तीव्र प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में स्पष्ट किया:

“अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है। चीन द्वारा नाम बदलने जैसे निरर्थक प्रयासों से इस तथ्य में कोई बदलाव नहीं आता।”

भारत ने चीन के ऐसे कार्यों को खारिज करते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भी इस प्रकार की प्रोपेगेंडा रणनीतियों के प्रति सतर्क रहने को कहा है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!