चीन में एक कपल को फांसी दी गई है. इन पर 2 बच्चों को जान से मारने का आरोप था. इस कपल ने 2 नवंबर 2020 में अपने दो बच्चों को 15वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया था. इस दौरान मौके पर ही दोनों बच्चों की मौत हो गई थी. आरोपी कपल से जब इस घटना के बारे में बातचीत की गई तो उन्होंने इसे हादसा करार दिया था.

की मंजूरी के बाद कपल को फांसी की सजा दी गई है. ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, झांग बो और उसकी प्रेमिका ये चेंगचेन ने 2020 में इस घटना को अंजाम दिया था. उन्होंने अपनी दो साल की बेटी झांग रुइशू और एक साल के बेटे झांग यांगरुई को 15वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया था.

पुलिस की जांच में आया सच सामने

पुलिस ने जब जांच करनी शुरू की तो उन्हें पता चला कि कपल ने बच्चों की हत्या एक साजिश के तहत की थी. इस पर स्थानीय लोगों ने उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया था. झांग बो से पहले चेंगचेन के पहले पति का नाम झांग बो के था. हालांकि तलाक होने के बाद वह झांग बो से जुड़ गई. चेंगचेन, झांग बो के बच्चों के साथ नहीं रहना चाहती थी. यही वजह थी कि उसने झांग बो को हत्या करने के लिए उकसाया था.

सोशल मीडिया के जरिए हुआ प्यार

चोंगकिंग सरकारी अभियोजक के कार्यालय द्वारा जारी की गई एक सूचना के मुताबिक, झांग और चेंगचेन की मुलाकात सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी. बातचीत बढ़ते-बढ़ते वह रिश्ते में आ गए थे. डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक ये कपल जहां रहता था उसका नाम टावर ब्लॉक था. झांग बो की भी शादी हो चुकी थी. उसकी पत्नी का नाम चेन मेइलिन था. इसके बावजूद वह ये चेंगशेन के साथ रह रहा था. हालांकि बाद में उसने मेइलिन को तलाक दे दिया.

समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गये बटन पर क्लिक करे:-  व्हाट्सअप चैनल

स्त्रोत – ABP Live न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!