चिड़ावा, 1 नवंबर 2024: शीत ऋतु की आहट होते ही हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गर्म कपड़ों के बाजार गुलजार होने लगे हैं। इसी कड़ी में स्टेशन रोड़ पर बापू बाजार के सामने हिमालयन बुद्धिष्ट वूलन मार्केट गर्म कपड़ों से सज गया है।
दीपावली के दिन मार्केट का समारोह पूर्वक उद्घाटन किया गया। पैरा कमांडो सुबेदार मेजर दारा सिंह ने फीता काट कर वूलन मार्केट का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रदीप कुल्हार, विनोद गोदारा, संजीव कुल्हार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हिमालयन बुद्धिष्ट मार्केट में युवाओं, महिलाओं व बच्चों के लिए सभी प्रकार के गर्म कपड़े उचित रेट पर उपलब्ध रहेंगे। यह मार्केट 31 अक्टूबर 2024 से 31 जनवरी 2025 तक लगाया गया है।