चिड़ावा: शहर में राजनीति की नई दिशा देते हुए परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया ने परमहंस बावलिया बाबा समाधि स्थल से भारत परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की। राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनू महेंद्र सिंह रावत ने कहा कि यह यात्रा जाति-धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर देशहित और व्यवस्था परिवर्तन के लिए चलाई जा रही है। चिड़ावा में पार्टी कार्यालय के शुभारंभ के साथ इस मुहिम ने यहां से पूरे भारत को जोड़ने का संदेश दिया।

भारत परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ चिड़ावा में किया गया, जहां इस क्षण के दौरान स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा भारतीय ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य देश को ऊंचाइयों पर ले जाना और राजनीति में सकारात्मक बदलाव लाना है।

पार्टी नेतृत्व ने कहा कि देश में धन-बल की राजनीति बढ़ती जा रही है, जबकि आम नागरिक मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने अपने मुख्य जनहित मुद्दे बताए:

सामान्य शिक्षा अधिकार लागू हो
एक समान और सुलभ स्वास्थ्य सेवा
देशभर में एक देश एक टैक्स व्यवस्था
महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त कानून
पुलिसकर्मियों के लिए सप्ताह में एक अवकाश
किसानों को फसलों का वाजिब दाम
50 वर्ष आयु के बाद किसानों और छोटे व्यापारियों को पेंशन
महिलाओं को हर क्षेत्र में 50% भागीदारी
पूरे देश में समान वेतनमान लागू

नेतृत्व ने कहा कि देशहित में प्रत्येक नागरिक को इस अभियान से जुड़ना चाहिए और अपना योगदान देना चाहिए। मोनू महेंद्र सिंह रावत ने कहा “हम अपना जीवन इस देश के लिए समर्पित करते हैं, आप भी देश के लिए एक कदम बढ़ाएं।”

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनू महेंद्र सिंह रावत के साथ राष्ट्रीय महासचिव अतर सिंह मीणा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुधीर सिंह, सीकर जिला अध्यक्ष चिरंजी लाल शर्मा और कई राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं।

इस मौके पर राजपाल सिंह शेखावत, गुरुचरण सिंह, नारायण छगन, रामकुमार, सुभाष व्यास, गोविंदा निर्मल, फारूक मनिहार, पवन शर्मा, जितेंद्र शर्मा, अमित जांगिड़, कृष्ण कुमार स्वामी, ओमप्रकाश नायक, नवीन सोनी, करन ट्रेलर, विष्णु शर्मा, आशीष अग्रवाल, मनोज शर्मा आदि शामिल होकर अभियान का समर्थन किया।

चिड़ावा शहर के कई गणमान्य नागरिकों ने भी इस यात्रा को सफल बनाने का संकल्प जताया और परिवर्तन की इस आवाज को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!