Oplus_0

चिड़ावा: चिड़ावा-सिंघाना सड़क मार्ग बस स्टैंड लालचौक पर नहर की मांग को लेकर किसान सभा के बैनर तले किसानों का धरना 186 वें दिन भी जारी रहा। धरने पर आज महिलाओं और बच्चों के छोटे-बड़े दल भी पहुंचे।

किसान सभा की महिला विंग कमांडर सुनिता सांई पंवार की अध्यक्षता में हो रहे इस धरने पर आज नहर आंदोलन के प्रवक्ता विजेन्द्र शास्त्री ने कहा कि किसान गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क साध रहे हैं और आगामी रणनीति के लिए शेखावाटी के लोगों को तैयार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकारें यह गलतफहमी में न रहें कि कुछ नहीं होगा। हम कदम दर कदम आगे बढ़ेंगे और शेखावाटी क्षेत्र में किसान सभा की उपरोक्त कौर कमेटियां जो तय करेंगी, उसके अनुसार आगे बढ़ेंगे।

शास्त्री ने कहा कि हरियाणा की सीमा को बंद करना, रास्ते जाम करना, शेखावाटी क्षेत्र से खनिज भंडार की खुदाई रोकना और क्षेत्र से गुजरने वाली गैस पाइपलाइन बंद करना भी संभव है।

उन्होंने कहा कि किसानों की छह महीने से दी जा रही चेतावनियों को सरकार अनदेखा कर रही है और चुनाव जीतने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि आगामी सभी चुनावों का बहिष्कार किया जाएगा।

धरने पर आज जिला उपाध्यक्ष बजरंग बराला, तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष महेश चाहर, राजवीर, दुर्गेश, भारत, योगित, सौरभ सैनी, जयन्त चौधरी, सत्तूभाई, वर्षा जांगिड, रमेश कुमार, करण कटारिया, विकास जांगिड, आदित्य, राहुल, दलीप, प्रमोद शर्मा, राजेश चाहर, जयसिंह प्रभुराम माली, मनोहर सैनी, नवीन कुमार, सुमन, रामवती आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!