चिड़ावा: शेखावाटी दिव्यांगजन सेवा समिति की कार्यकर्ताओं की मीटिंग संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

चिड़ावा, 14 जुलाई 2024: शेखावाटी दिव्यांगजन सेवा समिति चिड़ावा के कार्यकर्ताओं की मीटिंग रविवार को चिड़ावा बस स्टैंड हनुमान मंदिर में संपन्न हुई। इस मीटिंग में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

इस नई कार्यकारिणी में जोगेंद्र शर्मा को अध्यक्ष, किशोर सिंह को प्रदेश सचिव, गंगाधर वर्मा को कोषाध्यक्ष, गुलनाज जांगिड़ को चिड़ावा अध्यक्ष, संदीप शर्मा को उपकोषाध्यक्ष, पवन चौधरी को सलाहकार, हरनारायण को उप सलाहकार, और पंकज कुमार को उप सचिव नियुक्त किया गया। इसके साथ ही बाबूलाल, सुशील जांगिड़ और पंकज भार्गव को सदस्य के रूप में शामिल किया गया।

इस अवसर पर संस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को विभिन्न प्रकार की जिम्मेदारियां सौंपी गई। मीटिंग में संस्था की आगामी योजनाओं और गतिविधियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!