चिड़ावा, 12 अक्टूबर 2024: शहर के खेतड़ी रोड पावर हाउस के पीछे स्थित शिव कॉलोनी में 18वें दुर्गा पूजा महोत्सव के अंतर्गत रानी सती दादी के मंगल पाठ का बड़े उत्साह के साथ आयोजन किया गया।
महिलाओं ने किया मंगल पाठ
इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने दादी को चुनरी चढ़ाई और आरती की। मंडल के अध्यक्ष राजेश नातवाल ने बताया कि अनिता जांगिड़, टीना शर्मा, ममता पंकज नातवाल, संतोष पारीक, सरोज जांगिड़, एकता, शशी, सपना कोकचा, श्याम बबली, मंजू, उषा, रितु और संतोष सहित कई अन्य महिलाओं ने इस आयोजन में भाग लिया।
विडियो देखें:
नातवाल ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी दादी का मंगल पाठ श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।