चिड़ावा: चिड़ावा दैनिक रेल यात्री संघ के अध्यक्ष, देवेन्द्र वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय रेलवे ने कई विशेष रेल सेवाओं की अवधि में विस्तार करने और डिब्बों की अस्थायी वृद्धि करने का निर्णय लिया है।
हिसार-तिरुपति साप्ताहिक विशेष रेल सेवा में विस्तार
ट्रेन संख्या 04717/18, जो हिसार-तिरुपति-हिसार साप्ताहिक विशेष रेल सेवा के रूप में संचालित हो रही है, की अवधि को बढ़ाकर हिसार से 12 अक्टूबर 2024 से 30 नवंबर 2024 तक (कुल 8 ट्रिप) कर दिया गया है। वहीं, तिरुपति से यह ट्रेन 14 अक्टूबर 2024 से 2 दिसंबर 2024 तक (कुल 8 ट्रिप) संचालित होगी। इस ट्रेन के मार्ग में सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, नागदा, संत हीरदाराम नगर, भोपाल और इटारसी स्टेशनों पर इसके संचलन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
जयपुर- दिल्ली कैंट सैनिक एक्सप्रेस में डिब्बों की अस्थायी वृद्धि
ट्रेन संख्या 19701/02, जयपुर- दिल्ली कैंट- जयपुर सैनिक एक्सप्रेस रेल सेवा में जयपुर से 1 सितंबर 2024 से 30 सितंबर 2024 तक और दिल्ली कैंट से 3 सितंबर 2024 से 2 अक्टूबर 2024 तक 1 थर्ड एसी और 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बों की अस्थायी वृद्धि की जा रही है।
श्री गंगानगर- जयपुर एक्सप्रेस में साधारण श्रेणी के डिब्बों की वृद्धि
ट्रेन संख्या 04705/06, श्री गंगानगर- जयपुर- श्री गंगानगर एक्सप्रेस रेल सेवा में 1 सितंबर 2024 से 30 सितंबर 2024 तक 5 साधारण श्रेणी के डिब्बों की अस्थायी वृद्धि की जा रही है।
जयपुर- बठिंडा रेल सेवा में साधारण श्रेणी के डिब्बों की अस्थायी वृद्धि
ट्रेन संख्या 04704/03, जयपुर- बठिंडा- जयपुर रेल सेवा में जयपुर से 3 सितंबर 2024 से 2 अक्टूबर 2024 तक और बठिंडा से 4 सितंबर 2024 से 3 अक्टूबर 2024 तक 2 साधारण श्रेणी के डिब्बों की अस्थायी वृद्धि की जाएगी।
दैनिक रेल यात्री संघ इन सुविधा विस्तार के लिए प्रयासरत था। रेलवे की इस पहल से यात्रियों को यात्रा में और सुविधा प्राप्त होगी, जिससे यात्रा का अनुभव और भी बेहतर हो सकेगा।





