Saturday, February 14, 2026
Homeचिड़ावाचिड़ावा–लांबा गोठड़ा रोड पर भीषण बाइक हादसा, पोस्ट ऑफिस कर्मी समेत दो...

चिड़ावा–लांबा गोठड़ा रोड पर भीषण बाइक हादसा, पोस्ट ऑफिस कर्मी समेत दो युवक गंभीर घायल

चिड़ावा: शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चिड़ावा–लांबा गोठड़ा रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में पोस्ट ऑफिस में कार्यरत एक युवक सहित दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई और मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की। गंभीर हालत को देखते हुए दोनों घायलों को झुंझुनूं रेफर किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चिड़ावा–लांबा गोठड़ा रोड पर तेज रफ्तार से आ रही दो बाइकों की आपस में जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों ने तुरंत घायलों को संभालने का प्रयास किया।

हादसे में घायल युवकों में से एक की पहचान गौरव निवासी हिसार के रूप में हुई है। बताया गया कि गौरव वर्तमान में ओजटू क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है और चिड़ावा पोस्ट ऑफिस में कार्यरत है। वह हादसे के समय डाक वितरण के लिए निकला था। दूसरे घायल युवक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी है।

हादसे के तुरंत बाद मौके से गुजर रहे शक्ति लांबा निवासी लांबा गोठड़ा ने बिना समय गंवाए मानवता का परिचय दिया। उन्होंने अपनी निजी गाड़ी से दोनों गंभीर घायलों को तुरंत चिड़ावा उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जिससे समय रहते प्राथमिक उपचार संभव हो सका।

चिड़ावा उप जिला अस्पताल में डॉ. सरोज पायल, डॉ. मनोज जानू, वार्ड बॉय कर्मवीर श्योराण और नर्सिंग स्टाफ ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। लेकिन दोनों की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए झुंझुनूं रेफर कर दिया।

हादसे की सूचना मिलने पर चिड़ावा थाने से एएसआई अमीलाल और कांस्टेबल योगेश शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!