चिड़ावा रेल्वे स्टेशन पर श्री राम परिवार की जल सेवा: यात्रियों को पिलाया ठंडा पानी, पक्षियों के लिए लगाए परिंडे

चिड़ावा, 24 अप्रैल 2025: गर्मी के मौसम में जल सेवा को श्रेष्ठ सेवा के रूप में माना जाता है, और इसी भावना को साकार किया है चिड़ावा के श्री राम परिवार ने। संस्था के युवाओं ने तपती दोपहर में चिड़ावा रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर भटिंडा-जयपुर एक्सप्रेस के यात्रियों को ठंडा पानी वितरित कर राहत पहुंचाई।

Advertisement's
Advertisement’s

सेवा के इस पुनीत कार्य में रेलवे स्टेशन मास्टर, दैनिक रेल यात्री संघ और रेलवे के अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी ने मिलकर ट्रेन के कोच-कोच में जाकर प्रत्येक यात्री तक पानी पहुंचाया। तेज धूप और लू के बीच यह सेवा यात्रियों के लिए संजीवनी जैसी साबित हुई।

यात्रियों की सेवा के साथ-साथ श्री राम परिवार ने पर्यावरण और जीव-जंतुओं के लिए भी कदम उठाए। स्टेशन परिसर में पीपल और बड़ के पेड़ों पर परिंडे लगाए गए, ताकि गर्मी में पक्षियों को भी पानी मिल सके। परिंडों में नियमित रूप से पानी भरने का उत्तरदायित्व रेलवे स्टाफ ने स्वयं संभाला है।

इसके अतिरिक्त, श्री राम परिवार ने स्टेशन पर ठहरने वाले यात्रियों के लिए शुद्ध पेयजल की सुविधा शुरू करते हुए प्रतिदिन दस फिल्टर पानी की केनें स्टेशन पर उपलब्ध करवाने की व्यवस्था भी की है। यह सेवा न केवल यात्रियों की प्यास बुझा रही है, बल्कि उनके स्वास्थ्य की भी रक्षा कर रही है।

इस मानवता से परिपूर्ण सेवा अभियान में पवन शर्मा नवहाल, सुरजीत सैनी, कृष्ण स्वामी, तनुज स्वामी, नवीन सोनी, मनीष शर्मा, रजनीकान्त मिश्रा, धर्मेन्द्र चेजारा, नितेश जांगिड़, अमित सैनी गोलू, राजेश वर्मा, शशिकांत चेजारा, मोक्ष सैनी, दिनेश स्वामी, अमित चोटियां, शेरा शर्मा नरहड़ और मुकेश पारीक की विशेष भूमिका रही।

Advertisement's
Advertisement’s

दैनिक रेल यात्री संघ की ओर से देवेंद वर्मा और रेलवे स्टेशन से सज्जन टेलर ने भी अपनी सेवाएं दीं और इस प्रयास को सफल बनाने में सहयोग किया।

श्री राम परिवार की इस सकारात्मक पहल को यात्रियों और स्थानीय लोगों ने सराहा है। गर्मी के मौसम में जल सेवा के इस उदाहरण ने यह संदेश दिया है कि समाज में सेवा भाव से ही सच्ची राहत संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!