चिड़ावा, 5 अगस्त 2024: चिड़ावा में आज मानसून सीजन की सबसे तेज बारिश हुई है। दोपहर में 1 घंटे तक हुई लगातार बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव हुआ है।

चिड़ावा में 1 घंटे तक हुई तेज बारिश से शहर के कई इलाकों में हुआ जलभराव

दोपहर 2 बजे बाद बादलों की आवाजाही शुरू हो गई थी जिसके बाद घटाटोप घटाएं छा गईं। उत्तर दिशा से उठे काले मेघ जल्दी ही चारों तरफ छा गए और 3 बजे से बारिश शुरू हो गई जिसके बाद 4 बजे तक लगातार एक धार में बादल बरसते रहे। इस दौरान कान फोड़ने वाली आवाज के साथ 2 – 3 बार बिजलियां भी कड़की।

शहर के नया बस स्टैण्ड, सूरजगढ़ रोड़, बागर, कोर्ट रोड़, पुरानी बस्ती, चीनी गोदाम, पिलानी रोड़, गौशाला रोड़, रेल्वे स्टेशन सहित कई गली मोहल्लों में नालियां अवरुद्ध होने से भारी जल भराव हो गया है। आपको बता दें पूरे मानसून सीजन में चिड़ावा में इतनी तेज बारिश नहीं हुई, जितनी आज हुई है।

विडियो देखें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!