Thursday, August 21, 2025
Homeचिड़ावाचिड़ावा में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास का स्थापना दिवस समारोह आयोजित, राष्ट्रीय...

चिड़ावा में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास का स्थापना दिवस समारोह आयोजित, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर डाला प्रकाश

चिड़ावा: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मालियों की बगीची में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास का जिलास्तरीय स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न वक्ताओं ने भारतीय शिक्षा प्रणाली, संस्कृति और राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर विचार साझा किए।

कार्यक्रम की शुरुआत जिला संयोजक नंदलाल जांगिड़ के संबोधन से हुई, जिन्होंने न्यास की स्थापना से लेकर अब तक की विकास यात्रा, प्रमुख विषयों, अभियानों और कार्यों का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने न्यास की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए यह भी बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 किस प्रकार आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहायक हो सकती है। साथ ही उन्होंने जिलास्तरीय संगठनात्मक ढांचे की रूपरेखा प्रस्तुत की।

जिला संघ चालक अनिल गुप्ता ने भारतीय संस्कृति, चरित्र निर्माण और भारतीय ज्ञान परंपरा के महत्व पर बौद्धिक प्रस्तुति दी। एसीबीईओ सुशील शर्मा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन और बालक के समग्र विकास की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार वर्मा ने नैतिक शिक्षा को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने की जरूरत पर बल दिया, वहीं प्रधानाचार्य मुरारीलाल ने विद्यार्थियों को सफलता के लिए दृढ़ निश्चय और अनुशासन अपनाने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक निरंजनलाल शर्मा ने किया। समापन अवसर पर संयोजक नंदलाल जांगिड़ ने सभी अतिथियों, सहभागियों और आयोजन से जुड़े सभी लोगों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षकों व विद्यार्थियों ने भारतीय शिक्षा और संस्कृति को लेकर प्रेरणादायक विचारों का श्रवण किया और शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की आवश्यकता को महसूस किया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!