चिड़ावा में रोमांचक कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज, न्यू कृष डिफेंस एकेडमी बी ने जीता पहला मैच

चिड़ावा: सूरजगढ़ बाईपास स्थित पावडिया स्पोर्ट्स अकेडमी व न्यू कृष डिफेंस एकेडमी की ओर से नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता का आज समारोह पूर्वक शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया ने खेल मैदान में प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारंभ किया।

इससे पहले न्यू कृष डिफेंस अकादमी के डायरेक्टर विकास कुलहरी व पवन पावडिया की ओर से अतिथियों का माला व साफा पहनाकर तथा ट्रॉफी भेंट कर स्वागत किया गया।

शुभारंभ मैच न्यू कृष डिफेंस एकेडमी ए और बी के बीच खेला गया। यह मैच काफी रोमांचक रहा तथा न्यू कृष डिफेंस एकेडमी बी ने जीत हासिल की। इसके बाद विजेता टीम को ट्राफी व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

चिड़ावा में रोमांचक कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज, न्यू कृष डिफेंस एकेडमी बी ने जीता पहला मैच

कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम में अतिथियों में डॉ पवन चौधरी, ईश्वर पूनिया – सरपंच स्वामी सेही, डॉक्टर नरेंद्र तेतरवाल, हवा सिंह- सरपंच बाजवा, वीरेंद्र – सरपंच बदनगढ़, विजय सिंह कुलहरी, राजेश गोदारा, वर्षा सोमरा, सुखबीर मील, प्रदीप मान सहित गणमान्य जन में सुभाष पूनिया अनिल कस्वा, अनिल कुलहरी, नरेंद्र डींगली, हवा सिंह जाखड़, बिल्लू भास्कर, आशु स्वामी, प्रेम प्रकाश धत्तरवाला, विकास पायल, ओम प्रकाश सोमरा, सुरेश सिहाग, रणवीर राठौड़, जुगलाल अध्यापक, हवा सिंह कस्वा, मूलचंद कस्वा, सूबेदार दिलीप सिंह, कुलदीप हवलदार, गुरुदयाल कस्वा, ओम कांत शर्मा, राम सिंह कस्वा, राम अवतार कस्वा, श्री चंद, रामस्वरूप, मुकेश, ईश्वर बेरला, रतनलाल ओमप्रकाश नेहरा, ओम प्रकाश जांगिड़ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!