चिड़ावा, 15 फरवरी 2025: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी शंखनाद कार्यक्रम 16 फरवरी को चिड़ावा में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम डालमिया खेलकूद मैदान में अपराह्न 3:00 बजे से शुरू होगा।

इस कार्यक्रम में शारीरिक प्रदर्शन जैसे नियुद्ध, दण्ड, दण्डयुद्ध, समता, समुहिक समता, पदविन्यास आदि आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जयपुर प्रांत के प्रचारक बाबूलाल का व्याख्यान होगा।

शताब्दी शंखनाद कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक विशेष कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल पूरे होने का जश्न मनाना है। साथ ही, इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया जाएगा।