समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी
📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

चिड़ावा में रात को अचानक वॉर सायरन बजने और बिजली गुल होने से मचा हड़कंप

रात 9:20 पर अचानक हुआ ब्लैकआउट, आसमान में विमान दिखने के बाद बढ़ा लोगों का डर, प्रशासन ने दी स्थिति की जानकारी

चिड़ावा, 12 मई 2025: जिले के चिड़ावा कस्बे में सोमवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब लगभग 9:20 बजे अचानक पूरे क्षेत्र की बिजली काट दी गई और उसी समय वॉर सायरन भी बजने लगा। इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

Advertisement's
Advertisement’s

कई नागरिकों ने बताया कि सायरन बजने से कुछ समय पहले आसमान में अज्ञात विमान को उड़ते हुए देखा गया था, जिससे लोगों की चिंता और अधिक बढ़ गई। एकाएक हुए अंधेरे और सायरन की आवाज ने लोगों को भ्रम और भय में डाल दिया।

स्थिति स्पष्ट करने के लिए प्रशासन की ओर से बाद में जानकारी दी गई कि यह कार्रवाई जिला कलेक्टर रामवतार मीणा व एसपी शरद चौधरी के निर्देश पर की गई थी। लोगों से घरों में रहने व लाइट बंद रखने की अपील भी की गई है।

Advertisement's
Advertisement’s

एसडीएम नरेश कुमार सोनी ने बताया कि यह एक इमरजेंसी प्रक्रिया का हिस्सा थी जिसे प्रशासनिक आदेशों के तहत लागू किया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की घबराहट की आवश्यकता नहीं है। अफवाहों पर ध्यान ना दें।

स्थानीय लोग इस प्रकार की पूर्व जानकारी के बिना की गई कार्रवाई को लेकर चिंतित नजर आए।

Leave a comment

error: Content is protected !!
BREAKING
समाचार झुंझुनूं 24 पर पढ़ें झुंझुनूं, राजस्थान, देश और दुनिया की ताजा खबरें चिड़ावा, पिलानी, झुंझुनूं, खेतड़ी और राजस्थान की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले क्रिकेट, राजनीति, शिक्षा, मौसम और लाइव अपडेट्स लगातार देखें