Wednesday, April 8, 2026
Homeचिड़ावाचिड़ावा में रफ्तार का कहर! बिना नंबर की कैंपर ने बाइक सवार...

चिड़ावा में रफ्तार का कहर! बिना नंबर की कैंपर ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को उड़ाया, 100 फीट तक घसीटी बाइक, दोनों घायल झुंझुनूं रेफर

चिड़ावा: शहर के बागर क्षेत्र में स्थित विद्यानिकेतन स्कूल के सामने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और बिना नंबर की सफेद कैंपर ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग सहम गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कैंपर चालक तेज गति से पुराने डिप्टी ऑफिस से गोशाला रोड की ओर जा रहा था। तेज रफ्तार में चालक सुथरा बस्ती के पास मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक कैंपर के आगे फंस गई और वाहन उसे करीब 100 फीट तक घसीटता हुआ ले गया।

टक्कर के बाद भी चालक नहीं रुका। उसने लगभग 100 फीट आगे जाकर कैंपर को पीछे लेकर बाइक को निकाला और तुरंत मौके से फरार हो गया, जिससे लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।

हादसे में पुरानी बस्ती स्थित देवी जी मंदिर के पास रहने वाले ओमप्रकाश और अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों टक्कर लगते ही सड़क पर दूर जा गिरे।

सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंची, जहां चालक मनेन्द्र सिंह और ईएमटी सतीश कुमार ने घायलों को तुरंत उप जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को झुंझुनूं रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही चिड़ावा थाने से एएसआई ओमप्रकाश नरुका मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फरार कैंपर चालक की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

इस हादसे के बाद शहर में बिना नंबर वाहनों की आवाजाही पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं और प्रशासन की कार्यशैली पर भी लोगों ने नाराजगी जताई है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!