चिड़ावा, 29 दिसम्बर 2024: चिड़ावा शहर मंडल के बूथ न. 198 पर भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया के नेतृत्व में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम के 117वें संस्करण को सुना गया।

इस कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, पार्षद मदन डारा, राजेंद्र पाल कोच, रविकांत शर्मा, मुकेश जलिंद्रा, रामानंद शर्मा, डॉ. बीएल वर्मा, सुनील कुमार छिप्पी, निरंजन लाल स्वामी, सत्यवीर डांगी, संदीप कुमावत, अशोक सिंह तंवर, जगमोहन वर्मा, प्यारेलाल थाकन, नरेंद्र गीरधर और सुनील भंडिया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम हमें राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। प्रधानमंत्री जी के विचार हर नागरिक को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करते हैं।

चिड़ावा में मन की बात कार्यक्रम सुना गया

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेश को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!