Saturday, June 21, 2025
Homeचिड़ावाचिड़ावा में भाजपा युवा मोर्चा के जिला कार्यालय मंत्री के घर चोरी,...

चिड़ावा में भाजपा युवा मोर्चा के जिला कार्यालय मंत्री के घर चोरी, दस लाख के जेवरात गायब

चिड़ावा: चिड़ावा शहर में एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। भाजपा युवा मोर्चा के जिला कार्यालय मंत्री राजू मराठा उर्फ वैभव माने के घर से चोरों ने दस लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए।

सूने घर को बनाया निशाना

घटना डालमिया खेलकूद मैदान के पास हुई। राजू मराठा भिवानी में एक कार्यक्रम में गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर जेवरात चुरा लिए। सुबह पड़ोसी ने सूचना दी कि घर का मेन गेट खुला हुआ है। राजू मराठा ने अपने एक दोस्त को वीडियो कॉल कर घर में अंदर जाने के लिए कहा जब अंदर देखा तो कमरे में सामान बिखरा मिला।

पुलिस ने मामला दर्ज किया

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी बलबीर चावला मय जाब्ते के पहुंचे और मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि चोरों ने चोरी से पहले आसपास के मकानों के आगे की कुंडी भी बंद कर दी थी।

भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष जय सिंह माठ, उपाध्यक्ष अनुज लांबा, अमित जांगिड़, सोनू मराठा, रवि मराठा, युवराज, दिनेश मराठा, सुरेन्द्र राव, सुनील सिंह सहित आस पड़ोस के लोगों सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने शुरू की जांच

सीआई विनोद सामरिया ने बताया कि चोरों की तलाश जारी है और जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!