चिड़ावा में भाजपा जिला महामंत्री ने थ्री फेज नलकूपों का लोकार्पण किया

चिड़ावा: भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया ने चिड़ावा के वार्ड न. 31 मण्ड्रैला मोड़ और वार्ड न. 34 मण्ड्रैला बाई पास पर थ्री फेज नलकूपों का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर वार्ड वासियों ने राजेश दहिया का माला और साफा पहना कर स्वागत और आभार व्यक्त किया।

इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, पार्षद राजेंद्र पाल कोच, पार्षद आशा देवी, महावीर प्रसाद पूनियां, पार्षद मदन डारा, मुकेश जलिन्द्रा, सुनिल भङिया, नरेन्द्र गिरधर, सत्यवीर गिरधर, आशोक महरानियां, संतोष सैनी सहित शहर और वार्डों के अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

इस महत्वपूर्ण परियोजना का उद्घाटन कर जनता को लाभान्वित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। वार्ड वासियों ने इस पहल की सराहना की और इसे इलाके के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!