Sunday, March 22, 2026
Homeचिड़ावाचिड़ावा में बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से 2...

चिड़ावा में बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से 2 बाइक सवारों की दर्दनाक मौत

चिड़ावा, 19 सितम्बर: चिड़ावा में गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे में 2 बाइक सवारों की दर्दनाक मौत हो गई। बाईपास पर मंड्रेला सर्किल पर नीलकंठ होटल के सामने बस ने रात 11 बजे बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बस के नीचे घुस गई और काफी दूर तक घसीटती हुई चली गई। बाइक पर 2 व्यक्ति सवार थे, जिनमें से 1 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार दोनों व्यक्ति बाईपास पर सूरजगढ़ रोड़ की तरफ से आए थे और मंड्रेला सर्किल पर उन्होंने अपनी बाइक (RJ18 SW 0084) से मंड्रेला रोड़ की तरफ टर्न लिया था। मोड़ पर ही जयपुर से अमृतसर जाने वाली देवराज ट्रैवल्स की बस (NL07 B0955) ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से हुए धमाके की वजह से बस में बैठी सवारियों में भी अफरा तफरी मच गई। बस का ड्राइवर और कंडक्टर दुर्घटना के बाद बस को मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गए। बस में ज्यादातर सवारियां लम्बी दूरी की थी, जिन्हें दुर्घटना के बाद परेशान होते देखा गया। चिड़ावा से जो सवारियां बस में चढ़ी थी, उनमें से कुछ सवारियां वापस अपने घर भी चली गई। लगभग 1 घंटे बाद पुलिस ने दूसरी बस को बुला कर सभी सवारियों को अपने गंतव्य के लिए रवाना किया।

दुर्घटना की सूचना पर चिड़ावा थाने से एएसआई कैलाश कुमार, कांस्टेबल योगेश शर्मा और जोगेंद्र बराला मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस से बाइक सवार दोनों व्यक्तियों को उप जिला अस्पताल पहुंचाया। दोनों में से एक की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि दूसरे को चिड़ावा से झुंझुनू के लिए रैफर किया गया था लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया। दोनों ही के पास पहचान सम्बन्धी कोई दस्तावेज नहीं मिलने से शिनाख्त में भी पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मृतकों में से एक युवक की जेब में रखा मोबाइल दुर्घटना में पूरी तरह खराब हो गया था। पुलिस ने उसकी सिम को निकाल कर दूसरे मोबाइल में डाला। मोबाइल नंबर से उसकी पहचान विक्रम सिंह तंवर (24 वर्ष) पुत्र इंद्र सिंह तंवर निवासी वार्ड नंबर 14, बुहाना जिला झुंझुनू के रूप में हुई। बाद में बुहाना में मृतक युवक के परिचितों ने ही दूसरे मृतक की शिनाख्त धर्मवीर सिंह राजपूत (45 वर्ष) पुत्र समुंदर सिंह निवासी बड़तल्ला मोहल्ला बुहाना के रूप में की।

पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि मृतक युवक विक्रम सिंह तंवर का बड़ा भाई रोशन सिंह तंवर अपने परिवार के साथ चिड़ावा में ही पिलानी रोड़ पर गैस एजेंसी के पास रहता है। पुलिस ने युवक के बड़े भाई को सूचना देकर उप जिला अस्पताल बुलवाया जहां उसने दोनों मृतकों की शिनाख्त की। मृतक युवक विक्रम सिंह तंवर अविवाहित था जबकि धर्मवीर सिंह शादीशुदा था और उसके तीन बच्चे हैं। बुहाना में दोनों मृतकों के घर एक ही मोहल्ले में आमने-सामने बताए जा रहे हैं।

दोनों मृतकों के शवों को उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। सुबह 9 बजे बाद पोस्टमार्टम होगा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर डीएसटी थाने में खड़ा किया गया है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को भी मौके से हटा दिया गया है। शुक्रवार सुबह मृतकों के परिजनों की सूचना पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!