Sunday, April 12, 2026
Homeचिड़ावाचिड़ावा में पुलिस का सख्त एक्शन: बस स्टैंड पर वाहनों की चेकिंग,...

चिड़ावा में पुलिस का सख्त एक्शन: बस स्टैंड पर वाहनों की चेकिंग, काली पट्टी वाली स्कॉर्पियो भी नहीं बची!

चिड़ावा: क्षेत्र में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। रविवार को झुंझुनूं बस स्टैंड पर पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। इस दौरान कई वाहनों के चालान काटे गए, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

चिड़ावा थाने से हेड कांस्टेबल योगेश कुमार, कांस्टेबल धर्मवीर और विकास डारा सहित पुलिस टीम ने बस स्टैंड क्षेत्र में वाहनों को रोककर दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान जिन वाहन चालकों के पास जरूरी दस्तावेज नहीं मिले या जिन्होंने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया, उनके मौके पर चालान काटे गए।

चेकिंग अभियान के दौरान एक स्कॉर्पियो वाहन के शीशों पर काली पट्टी लगी हुई पाई गई, जो नियमों के खिलाफ है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन चालक से काली पट्टी हटवाई और सख्त चेतावनी दी। इस कार्रवाई से अन्य वाहन चालकों में भी नियमों के पालन को लेकर सतर्कता बढ़ी।

इस कार्रवाई के अलावा खेतड़ी रोड़ पर ट्रैफिक पुलिस से एएसआई जयपाल के नेतृत्व में भी वाहनों की चेकिंग की गई। दोपहिया वाहनों चालकों को इस दौरान गलियों से भागते देखा गया।

पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। आमजन से अपील की गई है कि वे वाहन चलाते समय सभी नियमों का पालन करें, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!