Wednesday, June 25, 2025
Homeचिड़ावाचिड़ावा में दीपो महोत्सव का आगाज कल नवरात्रि प्रतिपदा के शुभ मुहूर्त...

चिड़ावा में दीपो महोत्सव का आगाज कल नवरात्रि प्रतिपदा के शुभ मुहूर्त में होगा

चिड़ावा: गोविंद देव जी मंदिर चौक, राज कला कोर्ट रोड प्रांगण चौक में कल से दीपो महोत्सव का आगाज होगा। व्यापारीगण, प्रशासन और आमजन के संयुक्त प्रयास से एक महीने तक चलने वाले इस महोत्सव में चौक को रोशनी और उल्लास से सजाया जाएगा।

शुभ मुहूर्त में होगा उद्घाटन

आयोजक डॉक्टर गणेश चेतीवाल ने बताया कि नवरात्रि प्रतिपदा के शुभ मुहूर्त में गुरुवार सुबह 10:30 बजे इस आयोजन का उद्घाटन किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में पिलानी विधायक पितराम सिंह काला, राजेश दहिया (जिला महासचिव भाजपा), उपखंड अधिकारी चिड़ावा, तहसीलदार चिड़ावा, उप अधीक्षक चिड़ावा, सर्किल इन चार्ज चिड़ावा, सुमित्रा सिंह सैनी (अध्यक्ष नगर पालिका चिड़ावा), ईओ नगर पालिका चिड़ावा, वाइस प्रेसिडेंट नगर पालिका चिड़ावा, पूर्व चेयरमैन सुभाष शर्मा, मधु शर्मा, समस्त नगर पालिका पार्षद, समाजसेवी शीशराम हलवाई, हुकमीचंद लांबीवाल, सांवरमल उदयपुरिया, के एम मोदी, कुसुम सूरजगढिया, रेखा हिम्मतरामका, धर्मपाल वकील, विमला देवी, योगेंद्र कटेवा और साहित्यकार चिड़ावा के समस्त प्रभुत्वशाली और सम्मानित जन शामिल होंगे।

एक महीने तक चलेगा उत्सव

दीपो महोत्सव का आयोजन करने वाले संयोजक डॉक्टर गणेश चेतीवाल ने बताया कि यह महोत्सव 5 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान दुर्गा माता, लक्ष्मी नारायण भगवान और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।

साद्भावना और प्रेम का संदेश

इस महोत्सव का उद्देश्य साद्भावना, प्रेम और मंगल कामना फैलाना है। व्यापारीगण, प्रशासन और आमजन के सहयोग से इस महोत्सव को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

होगा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें रंगोली प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि शामिल हैं।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!