Sunday, March 22, 2026
Homeचिड़ावाचिड़ावा में आदिशक्ति दरबार का पंचम नवरात्रि महोत्सव 22 सितम्बर से होगा...

चिड़ावा में आदिशक्ति दरबार का पंचम नवरात्रि महोत्सव 22 सितम्बर से होगा शुरू, 10 दिन तक गूंजेंगे मां के जयकारे, धार्मिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम

चिड़ावा, 21 सितंबर: चिड़ावा के वार्ड नं 22 व 37 पुरानी बस्ती में डोबी के पास सोमवार को शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मां आदिशक्ति दरबार ग्रुप द्वारा लगातार पांचवें वर्ष नवरात्रि महोत्सव का आयोजन धूमधाम और भक्तिभाव से किया जा रहा है।

इस वर्ष भी आयोजन को भव्यता देने के उद्देश्य से विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला निर्धारित की गई है, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु भाग लेंगे।

आयोजन की विस्तृत जानकारी

आयोजन समिति की ओर से रितु शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव की शुरुआत 22 सितंबर को सुबह 10 बजे कलश यात्रा और मूर्ति स्थापना के साथ होगी जिसमें सभी वार्डवासी शामिल होंगे। 23 सितंबर को दोपहर 3 बजे भक्तिभाव से ओतप्रोत कीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय महिला मंडल की विशेष भागीदारी रहेगी। 24 सितंबर की रात 9 बजे लेडीज गेम्स का आयोजन कर महिलाओं के बीच मनोरंजक प्रतिस्पर्धाएं होंगी।

रितु शर्मा ने बताया कि 25 सितंबर की रात मां दुर्गा और काली पर आधारित नृत्य प्रतियोगिता में युवाओं द्वारा अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया जाएगा। 26 सितंबर को डांडिया रास की रंगारंग प्रस्तुति होगी और 27 सितंबर की रात फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों की सांस्कृतिक झलक देखने को मिलेगी।

इसी क्रम में 28 सितंबर को शाम 3:15 बजे सुंदरकांड पाठ और छप्पन भोग का आयोजन होगा, जिसमें भक्त पूरे भक्ति भाव से भाग लेंगे। 29 सितंबर की रात 9 बजे से सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और महाआरती का आयोजन होगा, जो श्रद्धालुओं के लिए एक दिव्य अनुभव रहेगा। 30 सितंबर को रात्रि 9 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जो रात 12 बजे तक चलेगा और समापन माता रानी के कीर्तन के साथ होगा।

नवरात्रि महोत्सव के अंतिम दिन 1 अक्टूबर को सुबह 11 बजे कन्या पूजन होगा, जिसमें नौ कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर पूजन किया जाएगा। इसी दिन शाम 4 बजे भव्य विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी।

तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता

10 दिवसीय नवरात्रि महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति के हेमन्त बारी, अमित अग्रवाल, रजत-दीपक भाटी, पिंटू टेलर, संजय सहल, रितु शर्मा, हर्षिता, शीनम भाटी, निरुपमा, मनोज राजपूत, राजकुमार टेलर आदि कार्यकर्ता पूरे जोश से जुटे हुए हैं।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!